अवधी–भोजपुरी कार्यशाला–2026 का भव्य आयोजन
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, बस्ती के तत्वावधान में अवधी–भोजपुरी कार्यशाला–2026 का आयोजन आर. सी. सी. सेमीनार हॉल, गनेशपुर में किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र जिलाध्यक्ष भाजपा आरसीसी संस्थान के प्रबंधिका मनीषा चौधरी, आयोजन संस्था के अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, संस्थान के डायरेक्टर डॉ के के गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने कहा कि लोकभाषाएँ हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत की महत्वपूर्ण धरोहर हैं अपनी माटी से जुड़े रहने के लिए लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है इसके लिए युवाओं को भी आगे आना चाहिए। बस्ती की माटी अवधी भोजपुरी का संगम है यहां दोनों भाषा का समाज है। आरसीसी संस्थान डायरेक्टर डॉ के के गुप्ता ने कहा कि आधुनिकता के दौर में अपनी जड़ों और लोकसंस्कृति से जुड़ाव बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अवधी–भोजपुरी संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के समापन समारोह में अर्पिता वर्मा, दीपांशु, शालू, गुलफाम फात्मा, नैना चौरसिया, अन्नू, रुपाली, रिया यादव, निधि मौर्य आदि सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विमल अग्रहरि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंशुमान श्रीवास्तव, जूही अंसारी, रश्मि सिंह, सुहैल अहमद, अभ्युदय भूषण पांडेय, अंजली धुरिया, निरंजन लाल आदि शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग किया।