जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गांधी पार्क में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या 22 अगस्त 2026 कल दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूजीसी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ आज गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष एक भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजमणि सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र, युवा और समाज के विभिन्न लोग उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन की मुख्य बातें और बयान
यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण पर प्रहार: राजमणि सिंह ने कहा कि यूजीसी,एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण समाज में एक बदनुमा दाग की तरह हैं, जिन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी धर्म या समाज के विरुद्ध नहीं हैं, बल्कि गरीबों को शिक्षा और आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
समानता और मेरिट का मुद्दा उन्होंने सवाल उठाया कि जब संविधान समानता का अधिकार देता है, तो ऐसी व्यवस्था क्यों है जहाँ एक छात्र 160 अंक पाने के बाद भी चयनित नहीं होता, जबकि दूसरे वर्ग से माइनस 40 अंक पाने वाला भी चयनित हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज इस असमानता से सवर्णों के साथ-साथ यादव, कुर्मी, बढ़ई, लोहार, निषाद और नाऊ सहित सभी बैकवर्ड वर्ग भी प्रभावित हैं।
आर्थिक आधार पर हो आरक्षण पूर्व महामंत्री विशाल मिश्रा ने कहा कि सरकार को अपना रवैया बदलकर आरक्षण की समीक्षा करनी चाहिए। आरक्षण का लाभ केवल कुछ क्रीमी लेयर तक सीमित रह गया है, जबकि वास्तव में जरूरतमंद दलित और गरीब पीछे छूट गए हैं। इसलिए आरक्षण पूरी तरह से आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
गिरफ्तार नौजवानों की रिहाई की मांग: भाजपा नेता के.के. मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी ताकत से अपने ही लोगों को कुचल रही है, जिसका खामियाजा आने वाले वक्त में भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नौजवानों को तत्काल रिहा करने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री दयाशंकर सिंह ने भी सरकार से युवाओं की बात सुनने और उचित कार्रवाई की अपील की। प्रमुख रूप से उपस्थित लोग
इस धरने और विरोध प्रदर्शन में दिनेश कुमार सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीराम सेना), अर्चना तिवारी, अंकित पांडे (जिला पंचायत सदस्य), दयाशंकर सिंह, सुनील पांडे, सुनील तिवारी, बबलू पांडे, रामायण पांडे (प्रधान), छात्र नेता इमरान हाशमी, सौरभ तिवारी, पिंटू यादव, आलोक पांडेय, सौरभ पांडेय, अतुल मिश्रा, अमन गुप्ता, आदर्श मिश्रा (एडवोकेट), तरनजीत वर्मा, नवीन श्रीवास्तव (एडवोकेट), सर्वेश तिवारी, विजय तिवारी, हर्षित चतुर्वेदी, सुनील मिश्रा (एडवोकेट), विशाल सोनी, गौरव तिवारी, अमित पांडे, रिंकू, शिवम शुक्ला, राजेश यादव, आकाश निषाद, अंकुर वर्मा और विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।