मैट्रिमोनियल के नाम पर साइबर ठगी, कोतवाली साइबर सेल ने लौटाए ₹10,976

मैट्रिमोनियल के नाम पर साइबर ठगी, कोतवाली साइबर सेल ने लौटाए ₹10,976

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मैट्रिमोनियल के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ₹10,976 रुपये वापस उसके खाते में करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत जताते हुए कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, बैरियहवा निवासी सचिन्द्र कुमार त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मैट्रिमोनियल के नाम पर साइबर ठगी की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उनसे ₹10,976 की ऑनलाइन ठगी की गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह तथा साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी आदर्श सिंह एवं अजय कुमार पाठक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया।

इसके बाद पुलिस की विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई के माध्यम से ₹10,976 की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर धनराशि ट्रांसफर न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित बैंक तथा साइबर हेल्पलाइन/पुलिस को सूचना दें।