₹25,000/- पुरस्कार घोषित वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच । पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ श्री अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता ।
o घटना संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 16.08.2026 को थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों 1. विशाल मिश्रा पुत्र बच्चूलाल मिश्रा नि0 गिलौला बाजार, श्रावस्ती एवं 2. रफीक पुत्र अतीउल्ला नि0 तिलकपुर चौराहा, गिलौला बाजार, श्रावस्ती को कुल 9.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना दरगाह शरीफ पर मु0अ0सं0-372/2026 धारा-8/20 NDPS Act व 317(2) BNS तथा मु0अ0सं0-373/2026 धारा-261/262 BNS पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त रफीक को विधिक प्रक्रिया अनुरूप माननीय न्यायालय रवाना किया गया था । जबकि अभियुक्त विशाल मिश्रा उपरोक्त दोनों मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उक्त वांछित फरार अभियुक्त विशाल मिश्रा पर ₹25,000/- का इनाम घोषित करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र झिंगहाघाट बाईपास से उक्त अभियोगों में वांछित एवं ₹25,000/- के इनामिया फरार अभियुक्त विशाल मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त-
1-विशाल मिश्रा पुत्र बच्चूलाल मिश्रा निवासी गिलौला बाजार थाना गिलौला बाजार श्रावस्ती उम्र 25 वर्ष
o अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-372/2026 धारा-8/20 NDPS Act व 317(2) BNS
मु0अ0सं0-373/2026 धारा-261/262 BNS थाना-दरगाह शरीफ जनपद- बहराइच
मु0अ0सं0-44/2023 धारा-8/20 NDPS Act थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
मु0अ0सं0-170/2023 धारा-8/20 NDPS Act थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
मु0अ0सं0-105/2024 धारा-380/411/413/414/427/457 IPC थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
मु0अ0सं0-106/2025 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
o गिरफ्तारी टीम-
1.नि0अ0 श्री जयराम यादव
2.थानाध्यक्ष श्री अमितेन्द्र सिंह
3.उ0नि0 श्री सुरेश यादव
4.उ0नि0 श्री आशुतोष कुमार राय
5.हे0का0 शशि कपूर राव
6.हे0का0 राकेश कुमार
7.का0 सत्यपाल गौतम
8.का0 विवेक यादव
थाना दरगाह शऱीफ जनपद बहराइच