80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन को अगले माह होगा पेंशन का भुगतान
बहराइच 21 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोग के लिये काम कर रहे सभी व्यक्तियों एवं संस्थाओं को अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को पेंशन का भुगतान करने हेतु एक नया माध्यम बनाया जा रहा है। जिसके कारण 80 या उससे अधिक प्रतिशत वाले दिव्यांगजनों की पेंशन अगले माह सितम्बर 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक उनके आधार एवं एनपीसीआई पोर्टल से लिंक बैंक खाते में आयेगी। डॉ. कुमार ने दिव्यांगजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होने की सलाह दी है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः