महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। स्थानीय राजकीय श्री राम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के जिला प्रभारी एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही, अयोध्या महापौर गिरीश त्रिपाठी और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों में पूरी मुस्तैदी नजर आई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. एम. भास्कर, डॉ. रामकिशोर, डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. इंद्रभान विश्वकर्मा और प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहा। चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की समीक्षा नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
ओपीडी और इमरजेंसी का मुआयना ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों को कड़े निर्देश सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया और सीएमएस डॉ. एम. भास्कर के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए गए। स्टाफ की उपस्थिति: प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह और अन्य चिकित्सक निरीक्षण के दौरान मुस्तैद मिले, जिन्हें जनता को पूरी पारदर्शिता और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। निरीक्षण के अंत में विधायक ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद मरीज को सरकारी अस्पतालों में उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।