दुष्कर्म आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर रवि पाण्डेय

 

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर महोदय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 10.07.2026 को डोमसरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण में .राजेश कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम डोमसरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

 

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम के विवरण .प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर .हे0का0 सरोज कुमार यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर .रि0का0 विशाल बौद्ध थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर .रि0का0 कृष्ण कुमार थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।