वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता सीता के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

अयोध्या।
अयोध्या के जानकी घाट स्थित माता सीता को समर्पित भव्य मंदिर में पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हो गया। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से माता सीता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद माता सीता ठाकुर जी के साथ विराजमान हुईं। इस अवसर पर माता का दिव्य चंद्रिका वेश श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता सीता के दर्शन एवं पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।