संतकबीरनगर को बड़ी सौगात: सूर्या लॉ कॉलेज को BCI की मान्यता, सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू
अब जिले में ही मिलेगी उच्चस्तरीय विधि शिक्षा, युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
सीमित सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश, अनुभवी फैकल्टी का मिलेगा मार्गदर्शन
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जिले के अग्रणी और प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह ‘सूर्या ग्रुप’ ने जनपदवासियों और छात्र-छात्राओं के लिए एक और बड़ी सौगात प्रस्तुत की है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा और विधिक जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्थापित ‘सूर्या लॉ कॉलेज’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विधि (कानून) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) से संबद्ध इस महाविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से विधिवत मान्यता प्राप्त हो गई है। इस सत्र के लिए कॉलेज में 3 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में 120 सीटें तथा 5 वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में 60 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
खलीलाबाद के मध्य स्थित इस संस्थान में आधुनिक संसाधनों और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। अब स्थानीय युवाओं को कानून की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही जिले में बेहतर अवसर मिलेंगे।
कॉलेज में दो प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बीए एलएलबी (5 वर्षीय पाठ्यक्रम) इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण छात्रों के लिए उपलब्ध है, जिसका वार्षिक शुल्क मात्र ₹20,000 निर्धारित किया गया है और इसमें कुल 60 सीटें हैं। वहीं एलएलबी (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) स्नातक उत्तीर्ण छात्रों के लिए संचालित किया जाएगा, जिसमें कुल 120 सीटें निर्धारित हैं।
कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में अनुभवी और योग्य फैकल्टी द्वारा छात्रों को उच्चस्तरीय विधिक शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनके करियर को मजबूत आधार मिलेगा। वहीं नितेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमित सीटों के कारण प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ही किया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं और अभिभावक प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने एवं नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए संस्थान के खलीलाबाद (संतकबीरनगर) स्थित कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं या दिए गए आधिकारिक मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र: 9452190295 , 8726557778