जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

 

बस्ती। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ

बस्ती ने जनगणना ड्यूटी में कार्यरत कार्मिकों के लिए उपार्जित एवं अर्जित अवकाश हेतु जिलाधिकारी महोदय बस्ती को अनुस्मारक पत्र के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा जनगणना के प्रथम सत्र के समापन के उपरांत जनगणना मानदेय हेतु जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा, इसी के क्रम में जनपद के कार्यरत शिक्षकों के मूल समस्याओं समस्याओं के समाधान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती को ज्ञापन दिया गया, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल, जिला महामंत्री इज़हारुल हक अंसारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र तथा जिला आडिटर सुशील कुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।