बस्ती 20जून विश्व संगीत दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में योग और संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ संगीत शिक्षक राजेश आर्य ने कहा कि योग का जीवन में अत्यंत महत्व है अगर व्यक्ति को निरोगी रहना है तो उसे समय निकालकर प्रतिदिन योग करना होगा सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ बुद्धि निवास करती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि विश्व संगीत दिवस की शुरुआत 21 जून 1982 को फ्रांस से हुई थी तब से लेकर प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है l
बच्चों ने पहले योग सीखा उसके बाद राग कामोद की प्रस्तुति स्वरांग ने दीl कार्यक्रम में अपर्णा श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, शानवी,सदरे आलम, हर्ष, प्रिंस शर्मा, अभिषेक, प्रमोद,अनुष्का गुप्ता उपस्थित रहे l
