आगामी पर्व के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी द्वारा बसखारी क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई

आगामी पर्व के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी द्वारा बसखारी क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई

 

अम्बेडकर नगर।आगामी पर्व/त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा बसखारी क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

 

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा दरगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

 

अधिकारियों ने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया। जनपद पुलिस द्वारा पर्व/त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।