मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

अम्बेडकर नगर।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना हंसवर की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम बरही एडिलपुर, भूलेपुर एवं हीरापुर मार्ग पर महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।थाना बेवाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।थाना कोतवाली अकबरपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा अम्बेडकर पार्क में महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई— 📞 1090 (महिला हेल्पलाइन)

📞 1930 (साइबर हेल्पलाइन)

📞 181 (महिला सहायता)

📞 102 एवं 108 (एम्बुलेंस सेवा)

📞 यूपी-112 (आपातकालीन पुलिस सहायता)

🔸 थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।

थाना महरुआ की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम अभय चंद्रपुर में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिला सुरक्षा एवं सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

*जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।*