ब्लाक सभागार में जन कल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के दूसरे दिन के कार्यक्रम का राजकिशोर सिंह ने किया शुभारंभ

– पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने मेले में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गिनाई उपलब्धियां

 

कुदरहा, बस्ती। ब्लाक सभागार में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता राजकिशोर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिम्पल व ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

        संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव के अंतिम व्यक्ति को बिना बिचौलिए के सीधे लाभ पहुंचाने का काम कर रहे है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने का कार्य भाजपा ने किया। पहली महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थी लेकिन अब महिलाएं लड़ाकू विमान से पाकिस्तान में घुसकर घुसपैठियों को मार रही हैं। महिलाएं भाजपा सरकार में सुरक्षित है। इस ब्लाक की पहचान पहले माझा क्षेत्र के रुप में होता था लेकिन प्रधानमंत्री व पूर्व संसद हरीश द्विवेदी के प्रयास से अब इसे अगड़ा ब्लाक के रूप में जाना जाने लगा। ब्लाक प्रमुख के प्रयास से हाल ही में एक करोड रुपए का पुरस्कार मुख्यमंत्री  द्वारा प्राप्त हुआ। जिस रुपये से लाइब्रेरी व अन्य जरूरी कार्य कराये जा रहे है। जिसका उपयोग यहां के बच्चे कम खर्च में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

          पूर्व राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में सड़कों की जाल बिछा कर आवागमन  सुलभ कर दिया है। रामजानकी मार्ग के बनने से जिला मुख्यालय पर जाने के लिए समय की बचत होने लगा, नही तो घंटो का समय लग जाता था। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने सरकार की नीतियों व उपलब्धियां को बारी-बारी से गिनाया।  इसके बाद सभागार में लगे स्टाल का निरीक्षण किया। जिसमें  जिभियांव की समूह सखी मंजू ने अगरबत्ती व साबून के स्टाल लगाये थे। जिसे रूपया देकर सामन भी खरीदा। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई व अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी हुआ। बीडीओं आलोक कुमार पंकज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सीएम फेलो आनंद सोनी ने किया।

      मेले में प्रधान अजय पाल, सदरूद्दीन अंसारी, राजेश यादव, अखिलेश उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार, पंचू यादव, रविंद्र अग्रहरि, नंदलाल राम, शिवकुमार, मनोज चौधरी, बीओपीआरडी राधा गुप्ता, माया पासवान, संध्या,  शीतल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।