महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या धाम में दीनबंधु हॉस्पिटल के सामने चौराहे के समीप सनातन धर्म की रक्षा, राष्ट्र कल्याण और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर एक भव्य हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’ के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए आहुति कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सनातनी परंपरा के अनुसार आहुतियां डाली गईं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’ ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में देश को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जाने और सबसे लंबे समय तक राष्ट्र सेवा करने का जो गौरव उन्हें प्राप्त हो रहा है, वह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और सम्मानित सहयोगियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उनके उत्तम स्वास्थ्य और सनातन धर्म की सुदृढ़ता के लिए प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में यह विशेष प्रार्थना व पूजन अर्चन किया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह इस धार्मिक अनुष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित जनसमुदाय ने देश की एकता, अखंडता और वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते गौरव के लिए भी संकल्प लिया। हवन की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।