मत्स्य योजनाओ के लिए 08 जून से किये जा सकते हैं आनलाइन आवेदन
बहराइच 07 जून। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल फिशरीज़ डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन 08 जून से 28 जून, 2026 तक खोला जा रहा है। विभिन्न योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना आदि सम्मिलित हैं।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया क़ि विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को योजनावार अलग-अलग आवेदन करने होंगे। योजना के अन्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व अन्य विस्तृत विवरण भी सम्बन्धित पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदनकर्ता पुनः आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति विकास भवन के निकट सरस शो-रूम में स्थित जिला मत्स्य कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः