महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। हल्कारा का पुरवा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे चौधरी यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि चौधरी यादव समाज के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “अपने समाज के हर व्यक्ति का सहयोग करना और सुख-दुख में साथ खड़े होना हमारा परम कर्तव्य है। जब तक हम एक-दूसरे की मदद के लिए आगे नहीं आएंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर चौधरी यादव समाज को मजबूत बनाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से चौधरी संघ के अध्यक्ष रामकरन यादव, गयादीन यादव, प्रकाश यादव प्रधान, लुलुर यादव पार्षद, अवधेश यादव, केवल यादव खलीफा, अनिल यादव और विद्या यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के चौधरी यादव समाज के तमाम गणमान्य लोग और भारी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।