सौ सीट क्षमता वाला लाइब्रेरी भवन होगा आधुनिक सुख-सुविधा से लैश- अनिल दुबे

कुदरहा, बस्ती। आकांक्षी ब्लाक कुदरहा को प्रोत्साहन के रूप में प्राप्त एक करोड़ रुपये की पुरस्कार के धनराशि से परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास मुख्य  अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने गुरूवार को बैदिक मंत्रोचार द्वारा पूजा-अर्चन कर नींव का ईट रखकर किये।
     मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी इस ब्लाक की पहचान पिछडे क्षेत्र के रूप में होता था लेकिन अब इसको अगड़ा ब्लाक रुप में लोग जानने लगे है। सौ सीट की क्षमता वाला लाइब्रेरी आधुनिक सुख सुविधा से लैश होगा। शहर की तर्ज पर अब द्वाबा क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगा। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिये गये मानक पर सभी विभाग के कर्मचारी निर्धारित लक्ष्य पर कार्य किये और एक करोड़ का सौगात प्राप्त हुआ। इस बार फिर दो करोड रुपये का पुरस्कार हासिल करने में सभी कर्मी लगे है। कार्यक्रम का संचालन सीएम फेलो आनंद सोनी ने किया
       शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधान अजय पाल, महंथ पाल, इंद्रकुमार, पंकज पांडे, अमित शुक्ला, राम प्रकाश यादव, ओमकार चौधरी, राजेश यादव, इंद्र कुमार चौधरी, संजीव गोस्वामी, रविंद्र अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे