ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगलवार पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने रिकाबगंज में लगाया भव्य भंडारा, संतों से लिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर रिकाबगंज चौराहे पर आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ द्वारा भक्तों के लिए एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने अयोध्या से पधारे पूज्य साधु-संतों का चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया और बजरंगबली से देश, प्रदेश व अयोध्या की देवतुल्य जनता के सुख, समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की प्रार्थना की।
संतों ने माल्यार्पण कर किया शुभारंभ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, महंत जनमेजय शरण, महंत रमेश दास और महंत बाल योगी रामदास ने संयुक्त रूप से हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण व आरती कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा, “आज का दिन संकटमोचन बजरंगबली का है। भक्तों और संतों के बीच बैठकर प्रभु का प्रसाद वितरित करने से जो आत्मिक सुख और अनुभूति मिलती है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।”
उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
रिकाबगंज चौराहे पर आयोजित इस भंडारे में सुबह से ही राहगीरों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व मंत्री ने खुद खड़े होकर सभी भक्तों को आदरपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर अयोध्या के प्रतिष्ठित संतों-महंतों के साथ-साथ स्थानीय जनता ने भी पूर्व मंत्री को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, संजय सिंह, राकेश पांडे, रियाज अहमद, एडवोकेट शावेज जाफरी, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, वीरेंद्र गौतम और अपर्णा जायसवाल उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जेपी यादव, आरौनी पासवान, महंत बलराम मौर्य, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, एडवोकेट मंसूर इलाही, दादा सूर्यकांत पांडे, छोटे लाल यादव, दान बहादुर सिंह प्रधान, लड्डू लाल यादव, शक्ति जायसवाल, विवेक मिश्रा, पंकज पांडे, ननकन यादव, मोहम्मद सुहैल, शिवांशु तिवारी, संजीत सिंह, अभय द्विवेदी, राम भवन यादव, लल्लूर यादव, पहलवान मनी रामदास, विशाल पाल, जगत नारायण यादव, वकार अहमद, सर्वजीत यादव, अर्जुन यादव, कमलेश सोलंकी, मुकेश कोरी, उमेश यादव, एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला, सनी यादव, सुमित तिवारी, सुरेंद्र यादव, पंकज शर्मा, राजनाथ यादव, सादमान खान, विनोद कनौजिया, जय सिंह राणा, अजय यादव, मनजीत यादव, अखिलेश पांडे, अजय रावत, नूर बाबू, एडवोकेट राकेश यादव, दीपक सिंह, अक्षत श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, टोनी सिंह, बाबूराम गौड़, भगवान दीन निषाद, माजिद खान, बाबा शशांक यादव, शमशेर यादव, शाहबाज लकी, अनस खान और अमन सागर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।