मानिकपुर में लापता किशोर 12 घंटे में सकुशल बरामद: मिशन शक्ति टीम की तत्परता से हुई कार्रवाई

मानिकपुर में लापता किशोर 12 घंटे में सकुशल बरामद: मिशन शक्ति टीम की तत्परता से हुई कार्रवाई

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के मानिकपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 14 वर्षीय लापता किशोर को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्राम खानकाह निवासी एक महिला ने मानिकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम करीब सात बजे तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम और थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। लगातार की गई खोजबीन के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर लापता बालक को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद किशोर को उसकी माता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की तत्परता एवं सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।