सेवा निवृत्ति से पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने किया सम्मानित
बस्ती। सोमवार को कुदरहा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गौड़ को सेवा निवृत्त से पूर्व शिक्षको ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर में सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी सीपी गौड़ को सम्मानित कर उनके योगदान, कार्यशैली को सराहा। अध्य्ाक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी होने के बाद भी वह सदैव शिक्षको के कार्यो के लिए तत्पर रहते थे। संगठन के ब्लॉक मंत्री अनूप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय गिरी ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीश प्रसाद चौधरी ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के व्यवहार कुशलता, मृदुभाषी व सरल स्वभाव होने के कारण व शिक्षकों के लिए अति प्रिय रहे हैं और उनका व सुखद सेवा निवृत होना शिक्षकों के लिए एक गौरव की बात है।
इस अवसर पर विवेकानंद, वीरेंद्र चौधरी, चंद्रकांत, बृजेश, राजेश यादव, इंद्रप्रकाश, पवन कुमार, दीपक कुमार, देवमणि त्रिपाठी, विनोद चौधरी, अतुल शुक्ला, सुभाष कुमार, राम नारायण अमित चौधरी, यशपाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।