हत्या मामले में दोषी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने दिया धरना
मांगे न मानी गई तो पुनः होगा आन्दोलन
बस्ती। सोमवार को भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद के नेतृत्व में मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर में हत्या के एक मामले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली निवासी घनश्याम को मुख्य अभियुक्त बनाये जाने की मांग किया। अनिश्चित धरने को सीओ सिटी के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया।
मण्डलायुक्त को दिये पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव और अजय राव उर्फ प्रमोद ने कहा है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली निवासी तिलकराम की गत 8 अप्रैल को साजिशन हत्या कर दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की पत्नी दुर्गावती ने पति के हत्यारों में से मुख्य आरोपी घनश्याम पुत्र जेठू का नाम मुकदमें में बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कराते हुए तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाये जाने की मांग किया किन्तु कोई सुनवाई नहीं की गई। सम्बन्धित विभाग के द्वारा अभी तक मृतक तिलकराम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। मांग किया कि धारा बढाते हुये घनश्याम की गिरफ्तारी करने के साथ ही तिलकराम का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराया जाय। मृतक तिलकराम के हत्या के पूर्व में साजिशन की वाइस रिकार्डिंग की जांच कराते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कराया जाय। चेतावनी दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगे न मानी गई तो पुनः धरना दिया जायेगा।
धरना देने वालों में संदीप कुमार गौतम, सत्यम कुमार, अनिल कुमार, दुर्गावती, सुरेन्द्र कुमार, रंगीलाल, शनि कुमार, पुनीता, अमित कुमार, रायदा कुमार, सत्यम के साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्य और भीम युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।