चौकी इंचार्ज ने व्यापारी व राहगीरों से मार्ग पर अतिक्रमण व गाड़ी न खडी करने के लिये किया संवाद

•  कुदरहा कस्बे में प्रतिदिन लग रहा घंटो जाम
कुदरहा, बस्ती। कुदरहा कस्बे में प्रतिदिन दिन जाम लग रहा है और राहगीरो को बाजार पार करने में घंटो बीत जा रहा है। चौकी इंचार्ज कुदरहा ने व्यापारियों और राहगीरों को सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करने की सलाह दी।
     कस्बे अतिक्रमण व चौराहे पर टैक्सी स्टैंड होने से जाम लग रहा है। टूल टैक्स बचाने के लिये लालगंज की तरफ से टेलर ट्रक का आवागमन बढ गया है। मोड़ पर सकरा होने से  ट्रको को निकलने में समय लग जाता है। इतने में गाडियों की लंबी कतार लग जाती है। चौकी प्रभारी कुदरहा उमेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च कर व्यापारियों व सड़क पर खडी करने वाले वाहन स्वामियों को समझाते हुए कहा कि राम जानकी मार्ग के किनारे पिच रोड़ छोड़ कर ही गाड़ी खड़ी करें। जब जाम नही लगेगा तो बिक्री बढेगी और लोग परेशान नही होगें। ऐसे में सभी दुकानदार ग्राहको को भी समझाएं। यदि इसके बाद भी लोग यदि रोड पर अतिक्रमण व गाड़ी खड़ी लिये तो विधिक कार्यवाही अवश्य की जायेगी।