अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कारागार में आयोजित हुआ विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कारागार में आयोजित हुआ विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर

बहराइच 02 मई। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक (मजदूर) दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विनोद कुमार यादव द्वारा जिला कारागार, बहराइच में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया तथा कारागार का निरीक्षण भी किया गया। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजीव सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर श्रीमती माधुरी तिवारी, असिस्टेन्ट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ऋषभ पाठक उपस्थित रहे।

सचिव श्री यादव द्वारा सर्वप्रथम शिविर में उपस्थित बंदियों को श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए उन्हें बताया गया कि राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के अपार योगदान को मान्यता देते हुए उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष 01 मई को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्यस्थल और कार्यजीवन के बीच सही तालमेल पर केंद्रित है। यह दिवस श्रमिकों के लिए 8 घण्टे कार्य दिवस, उचित मजदूरी और सुरक्षित वातावरण जैसे अधिकारों की मांग पूर्ति हेतु मनाया जाता है। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से श्रमिक अपना पंजीकरण करवाकर बीमा और श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। हम सभी श्रमिकों के समर्पण को नमन करते हैं और एक महत्त्वपूर्ण समावेशी कार्यसंस्कृति बनाने का संकल्प लेते है, जहाँ हर मजदूर को गरिमा और सम्मान मिले।

इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित बंदियों को बताया गया कि यदि किसी बंदी के पास उसके मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं है तो वह अपने मुकदमे की निःशुल्क पैरवी हेतु प्रार्थना पत्र जेल पीएलवी के माध्यम से तैयार करवाकर जेल अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच को प्रेषित कर सकते हैं, जिस पर उसके मुकदमे की पैरवी हेतु लीगल एड डिफेंस काउंसिल को नामित किया जायेगा। प्रत्येक सप्ताह जेल में छोटे वादों के मुकदमे का शीघ्र निस्तारण हेतु जेल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। आप सभी जेल लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः