उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का पहला स्थापना दिवस: बाघराय शाखा में समारोह आयोजित, ग्राहकों से संवाद किया

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का पहला स्थापना दिवस: बाघराय शाखा में समारोह आयोजित, ग्राहकों से संवाद किया

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने 2 मई 2026 को अपनी बाघराय शाखा में पहला स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मचारियों और परिक्षेत्र की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों ने शाखा परिसर तथा सेवा क्षेत्र में ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने सम्मानित ग्राहकों को बैंक के स्थापना दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बाघराय शाखा द्वारा ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। चीफ शाखा प्रबंधक वृषकेतु द्विवेदी ने बैंक की “ग्राहक प्रथम” की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सदैव ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है।

समारोह में विक्कू सिंह, धरमू, जिला पंचायत सदस्य राज कुमार यादव और राम कैलाश सरोज सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।