समाजसेवी डा० अज़ीमुल्ला खान मय पत्नी हज के लिए रवाना
बहराइच। जिले से हज पर जाने वाले यात्रियों की रवानगी शुरू हो गई है।इसी क्रम में समाजसेवी व चिकित्सक डॉक्टर अजीमुल्ला खान मय अपनी पत्नी के गोलवा घाट स्थित अपने आवास गौतम गाजी मंजिल से हज यात्रा के लिए आज रवाना हुए।मालूम हो कि इस्लाम के पांच फर्ज में से एक हज की पवित्र यात्रा हेतु मुसलमानों की मक्का व मदीना हेतु रवानगी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 218 मुसलमानों को हज यात्रा पर सऊदी अरब जाना है। जिनकी अंतिम रवानगी आगामी 30 अप्रैल को होगी। इसी क्रम में जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व चिकित्सक डॉक्टर अजीमुल्ला खान आज मय अपनी पत्नी के बहराइच से हज हाउस लखनऊ के लिए रवाना हुए।दूसरे दिन वह लखनऊ से मदीना के लिए रवाना होंगे।श्री खान के हज यात्रा पर जाने के अवसर पर उनके आवास पर सैकड़ो की संख्या में परिवार के लोगों तथा मित्रों ने उन्हें माल्यार्पण कर और गले मिलकर उनकी बिदाई की। इस अवसर पर मौलाना शाहिद अख्तर,मोहम्मद नासिर खान,रियाजुद्दीन खान, सैयद मोहम्मद फहीम,आसिफ आलम खान,मोहम्मद अकरम सिद्दीकी एडवोकेट,शादाब हुसैन व रसीद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।