संघ पदाधिकारियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को किया सम्मानित

संघ पदाधिकारियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को किया सम्मानित

 

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बस्ती द्वारा प्रभात कुमार श्रीवास्तव लोकप्रिय खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर एवं अतुल वर्मा लेखाकार ब्लॉक संसाधन केंद्र बहादुरपुर को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल, जिला महामंत्री इजहारूल हक़ अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उमेश जी मौर्य आदि ने उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ( पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बस्ती के बैनर तले स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया, कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने वाले सभी सम्मानित लोगों का सम्मान समय समय पर संघ द्वारा किया जाता रहेगा, इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू. मा. ) शिक्षक संघ जनपद बस्ती के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल, जिला महामंत्री मो. इजहारुल हक अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश जी मौर्य, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बहादुरपुर डॉ प्रमोद कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।