यशोदा एजुकेशनल एकेडमी के मेधावी बच्चों को प्रबंध समिति ने किया सम्मानित, छात्रों में बढ़ा उत्साह

 कुदरहा, बस्ती। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को विकास क्षेत्र बहादुरपुर के भेड़वा स्थित यशोदा एजुकेशनल एकेडमी में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरही माता मंदिर के पुजारी दुर्गा प्रसाद ओझा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक दूबे ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान छात्रों के परिजनों और शिक्षकों की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
      हाई स्कूल की परीक्षा में रूबी राव नें 86% अंको के साथ विद्यालय में प्रथम, ख़ुशी नें 84%अंको के साथ द्वितीय और शिवांगी विश्वकर्मा नें 83%अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा।
    मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद ओझा ने कहा कि यह सफलता गुरुजनों की मेहनत, अनुशासन और छात्रों के कठिन परिश्रम व लगन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी और कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में ऊंचाइयों को छू सकता है।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक दूबे ने कहा कि मेधावी छात्रों की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करने की अपील की।
       कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से सोनू दूबे, अवधेश मौर्य, रामसजीवन, जावेद अहमद,प्रभाकर प्रसाद, राम अवतार, सौरभ पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, वंदना मिश्रा, मानसी श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला, प्रियल, शिवानी, उमाकांत, अनन्या वर्मा, अंतिमा वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।