आयुध अधिनियम से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा, श्री पुहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नानपारा श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116 व धारा 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित रामू यादव पुत्र गुल्ले यादव नि0 अहिरनपुरवा दा0 बंजरिया थाना कोत0 नानपारा जनपद बहराइच अभियुक्त को मय माल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
o विवरण-
दिनांक 23.04.2026 को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ग्राम अहिरन पुरवा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर, उसकी तलाशी ली गयी, व्यक्ति के पास से 01 अदद 315 बोर देशी तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये जिसके संबंध में कोई वैध प्रपत्र नहीं मिले। उक्त व्यक्ति रामू यादव पुत्र गुल्ले यादव नि0 अहिरनपुरवा दा0 बंजरिया थाना कोत0 नानपारा जनपद बहराइच को समय करीब 01.40 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. रामू यादव पुत्र गुल्ले यादव नि0 अहिरनपुरवा दा0 बंजरिया थाना कोत0 नानपारा जनपद बहराइच
o अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 116/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना नानपारा
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- ग्राम अहिरन पुरवा मोड़ के आगे पुलिया
दिनांक- 23.04.2026 समय- 01.40 AM
o बरामदगी का विवरण-
1. 01 अदद तमंचा .315 बोर
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
o गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार सोनकर थाना कोत0 नानपारा जनपद बहराइच
2. हे0का0 अर्जुन मद्धेशिया थाना कोत0 नानपारा जनपद बहराइच
3. कां0 अवधेश गौड थाना कोत0 नानपारा जनपद बहराइच