ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल सिहारी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल सिहारी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल सिहारी बस्ती में आज दिनांक 23/04/2026 को पिछले सत्र में टॉपर्स और रैंकर्स छात्र और छात्राओं को अपनी विद्यालय के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि विनोद उपाध्याय द्वारा पुरस्कार ,मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर विनोद उपाध्याय द्वारा सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व समझाते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामना की । विद्यालय के प्रबन्धक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पढ़ाई ही जीवन को बेहतर बनाने का आधार है ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मो. सैफ ने शिक्षा के महत्व को बच्चों को बताया । विद्यालय के उप प्रबंधक राजेश कुमार आर्य , कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायण ने भी छात्र और छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिखा मैम,परवीन मैम,ज्योति मैम,हर्षिका मैम,शिवांगी मैम,मानसी मैम,कल्याणी मैम,अंजलि मैम,तुलसी मैम,सुप्रिया मैम ,शालू मैम,संगम मैम ,शोयबा मैम आदि द्वारा किया गया ।