एनटीपीसी टांडा द्वारा ग्राम हकीमपुर, जनपद अम्बेडकर नगर में नव-निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण

एनटीपीसी टांडा द्वारा ग्राम हकीमपुर, जनपद अम्बेडकर नगर में नव-निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण

 

अम्बेडकरनगर।एनटीपीसी टांडा द्वारा सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत ग्राम हकीमपुर, जनपद अम्बेडकर नगर में ₹166.97 लाख की लागत से निर्मित नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन का आज विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस विद्यालय भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर द्वारा, जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह पहल एनटीपीसी टांडा की आसपास के क्षेत्रों में शैक्षिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा समुदाय के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम में डॉ. शशि शेखर, एसडीएम टांडा; शैलेश कुमार पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), अम्बेडकर नगर; डॉ. मनीषा पांडेय, सीएमओ, एनटीपीसी टांडा; पी.के. गोयल, एजीएम (मेंटेनेंस), एनटीपीसी टांडा; तथा रजनीश कुमार खेतान, एजीएम (एचआर), एनटीपीसी टांडा सहित जनपद प्रशासन एवं एनटीपीसी टांडा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार एवं आधारभूत संरचना के विकास हेतु एनटीपीसी टांडा के प्रयासों की सराहना की। नव-निर्मित विद्यालय भवन से ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा।

 

एनटीपीसी टांडा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में विभिन्न पहलों के माध्यम से क्षेत्र के सतत सामुदायिक विकास हेतु निरंतर कार्यरत है।