शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में बस्ती की प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में बस्ती की प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

स्वरांग, इशिता सिंह, दिव्यांशु पाण्डेय और श्याम मिश्रा सहित कई प्रतिभागियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती । उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के संस्कृत विभाग की ओर से सोमवार, 26 अक्टूबर को पं. ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के सौजन्य से प्रेस क्लब सभागार में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल, किशोर और युवा वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संपूर्ण संगीत संयोजन संगीत शिक्षक राजेश कुमार आर्या ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग शास्त्रीय संगीत में स्वरांग, पार्थिका त्रिपाठी, प्रिंस शर्मा, आकर्ष शुक्ला और अथर्व मिश्रा ने प्रतिभाग किया। किशोर वर्ग शास्त्रीय संगीत में अनिकेत पाण्डेय, इशिता सिंह और अनुष्का गुप्ता ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। किशोर वर्ग में बांसुरी वादन के लिए श्याम मिश्रा ने प्रतिभाग किया।
सुगम संगीत के बाल वर्ग में विशेष कुमार गुप्ता, अद्विक ओझा और अनय सक्सेना ने अपनी प्रतिभा दिखाई। किशोर वर्ग में अपर्णा श्रीवास्तव और दिव्यांशु ने प्रस्तुति दी, जबकि युवा वर्ग में विभोर शुक्ला ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गायिका डॉ. रंजना अग्रहरि, कथक नर्तक डॉ. राघवेंद्र सिंह, तबला वादक मनीष मिश्रा, गायक आशीष यादव तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के प्रतियोगिता संयोजक डॉ. पवन तिवारी शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया।
प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
परिणामों के अनुसार, बाल वर्ग शास्त्रीय संगीत में स्वरांग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर वर्ग शास्त्रीय संगीत में इशिता सिंह प्रथम रहीं। सुगम संगीत की गजल विधा में दिव्यांशु पाण्डेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुषिर वाद्य वर्ग में श्याम मिश्रा प्रथम रहे।
बाल वर्ग सुगम संगीत की भजन विधा में विशेष कुमार गुप्ता ने प्रथम, इशिका ओझा ने द्वितीय और अनय सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग भजन में अपर्णा श्रीवास्तव प्रथम रहीं, जबकि युवा वर्ग भजन में विभोर शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में संतोष कुमार श्रीवास्तव, रजनी गुप्ता, अभिषेक आर्य, आदित्य त्रिपाठी, इरफान, प्रताप शंकर पाण्डेय, प्रमोद, शैलेश, अभिषेक सेन, नितेश और आरती श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य उभरती संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा।
———————