फार्मर रजिस्ट्री केे अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होंगे किसान: डीडी एग्री
बहराइच 17 अप्रैल। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा द्वारा भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा के साथ जिले के किसानों की शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के उद्देश्य से तहसील कैसरगंज के विकास खण्ड हुजूरपुर के ग्राम पंचायत बसंतसपुर पहुंचकर उपस्थित कृषकों को बताया कि शासन द्वारा समस्त सरकारी लाभ जैसे खाद, बीज पेस्टिसाइड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी सरकारी योजनाओं तथा क्रय केन्द्रों पर उपज की बिक्री के लिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस अवसर पर 10 लोगों के मोबाइल में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु सहायक ऐप डाउनलोड कराकर 30 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करवाई गई।
उपनिदेशक श्री वर्मा ने बताया कि जनपद के 65 प्रतिशत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा चुकी है तथा शेष कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री युद्ध स्तर पर बनाए जाने का कार्य कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। शासन द्वारा प्रदेश के सभी गेहूं क्रय केंद्र पर कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करसने के भी निर्देश दिए गए हैं। किसानों को सुझाव दिया गया कि बिक्री गेहूं क्रय केंद्र पर करने जा रहे हैं, वह अपना आधार, खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपने साथ लेकर जाएं, और अपना फार्मर रजिस्ट्री बनवाकर अपनी उपज विक्रय कर ले।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक द्वारा विकासखंड पयागपुर के यादव बीज एवं उर्वरक भंडार पयागपुर चौराहा के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। बिक्री रजिस्टर के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि लगभग 500 किसान इस दुकान से जुड़े हुए हैं, जो उर्वरक एवं बीज आवश्यकता अनुसार खरीद कर रहे हैं। प्रतिष्ठान प्रभारी शिव कुमार यादव सहित जिले के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि अपनी दुकान से जुड़े हुए सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में सहयोग करें। बिना फार्मर रजिस्ट्री के उर्वरक एवं बीज की बिक्री 30 अप्रैल के बाद नहीं हो सकेगी। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के सवमी सहित 02 अन्य कृषकों को भी सहायक ऐप डाउनलोड कराकर 05 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः