जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान,
अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, 16 अप्रैल 2026 को 163 वाहनो का चालान किया गया, दिनाँक 01.04.2026 से अब तक 1878 वाहनो का चालान किया गया । दिनांक 01.04.2026 से अब तक 29 वाहनों से 27500 रुपया शमन शुल्क जमा किया गया । तथा 22 वाहन सीज किया गया । उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिनांक 01.04.2026 से अब तक 915 वाहन चालकों को चेक किया गया । जिनमें से 08 वाहन चालको का चालान कर 80000 रुपया जुर्माना आरोपित किया गया ।