डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर टांडा,CBSE बोर्ड की दिव्या जायसवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय व परिवार का नाम किया रोशन

डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर टांडा,CBSE बोर्ड की दिव्या जायसवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय व परिवार का नाम किया रोशन

 

अम्बेडकरनगर,टांडा। डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर टांडा दसवीं की छात्रा, दिव्या जायसवाल 96.2 प्रतिशत अंक पाकर माता-पिता व जिले का नाम किया रोशन।यह परिणाम विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को भी दर्शाता है।इस वर्ष दिव्या जायसवाल (96.2) प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ,परिवार व जनपद का नाम किया रोशन।डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर टांडा के प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षकों के कठोर परिश्रम और समर्पण के कारण ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का विश्वास व्यक्त किया।दिव्या जायसवाल पुत्री पंकज जायसवाल उर्फ़ लालचंद जायसवाल माता शिवकुमारी आशा बहू ग्राम व पोस्ट मखदूम नगर तहसील टाण्डा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।दिव्या जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है।दिव्या जायसवाल की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।