पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार परेड की सलामी लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार परेड की सलामी लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

अम्बेडकरनगर।साप्ताहिक शुक्रवार परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत महोदया द्वारा पुलिस बल को शारीरिक दक्षता हेतु दौड़ कराई गई तथा टोलीवार परेड ड्रिल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए आरक्षियों को परेड संबंधी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

तत्पश्चात यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए सभी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता एवं सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया।

 

इसके उपरांत महोदया द्वारा क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षणरत आरक्षी रंगरूटों का निरीक्षण कर उनके प्रशिक्षण स्तर का आकलन किया गया एवं उन्हें अनुशासन एवं कार्यकुशलता के प्रति प्रेरित किया गया।

 

इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर स्थित जिम, भोजनालय, चिल्ड्रेन पार्क, लाइब्रेरी तथा निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, रखरखाव, सुविधाओं की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

‼️ साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ‼️