विश्व रत्न बाबा साहब डॉ अंबेडकर की जयंती संपन्न 

विश्व रत्न बाबा साहब डॉ अंबेडकर की जयंती संपन्न

 

समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – क्षेत्र के सारंगपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत स्थित छोड़ही प्राथमिक विद्यालय परिसर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ.भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता व शिल्पकार के रूप में स्मृति की। गौरतलब हो कि प्रो. रूपकांत राय की अध्यक्षता एवं मो.अब्बास के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान समारोह के आयोजक भीम आर्मी नेता कमल पासवान एवं संयोजक वरिष्ठ पुलिसकर्मी सह पूर्व नोडल अधिकारी मनोज कुमार राम ने बाबा साहब को दलितों का मसीहा से संबोधन किया। मौके पर मोरवा विधायक रणविजय साहू , अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र राय, राम जन्म राय, समाजसेवी संजीव कुमार इंकलाबी, डॉ.राम भरोस पंडित, मुखिया सुनिल कुमार राय, पूर्व मुखिया मनोज कुमार राय, मुसरीघरारी नगर पंचायत के चेयरमैन दिव्या कुमारी, सरायरंजन नगर पंचायत की चेयरमैन पूजा कुमारी, शिक्षिका अर्चना कुमारी, जिला पार्षद श्वेता यादव, वीआईपी जिलाध्यक्ष पुष्पा सहनी, जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष राम चंद्र राय, श्रीचंद राम, अशोक राम, दिवाकर राम, विनोद कुमार राम, प्रो.अवधेश कुमार झा, शिशिर कुमार चौधरी, शिक्षक कामेश्वर पंडित, विनोद राय, साहित्यकार प्रकाश राय सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इसके पूर्व कमल पासवान, मनोज कुमार राम, प्रो. रूपकांत राय, रामचंद्र राय, मुखिया सुनील कुमार राय, मनोज कुमार राय, संजीव कुमार इंकलाबी, अर्चना कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन का शुभारंभ किया। आयोजक एवं संयोजक के द्वारा अतिथियों को स्वागत तथा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा अमर केवल फिल्म के गायक विनोद कुमार सहनी के द्वारा बाबा साहब डॉ अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक से बढ़कर एक मधुर गीतों से श्रोताओं को घंटों तक शमां बांधी। मौके पर आयोजन समिति के सभी सदस्य सहित छात्र, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में प्रो. रूपकांत राय ने सभा को सम्बोधित कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।