दो दिवसीय बाबा साहब डॉ अंबेडकर की जयंती पर प्रतियोगिता स्पर्धा का आयोजन संपन्न
समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छोड़ही सारंगपुर पूर्वी पंचायत के परिसर में भीम सेना द्वारा आयोजित दो दिवसीय बाबा साहब डॉ अंबेडकर की 135 वीं पावन जयंती समारोह के शुभ अवसर पर कक्षा- प्रथम् से कक्षा- अष्टम् तक के छात्रों के बीच सामान्य ज्ञान व विविध प्रकारों के सांस्कृतिक तथा ज्ञानवर्धक डॉ. अंबेडकर प्रतियोगिता स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता स्पर्धा में शामिल हुए। कुल 60 छात्र-छात्राओं के मध्यस्थ पुरस्कार आयोजन का वितरण किया गया। प्रतियोगिता स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार छात्रा अनुष्का रानी को दिया गया। जबकि, प्रतियोगिता स्पर्धा में प्रतिभागी सभी छात्रों को भी पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। बामसेफ संघठन के प्रखंड अध्यक्ष कमल पासवान, भीम सेना के पूर्व प्रखंड संयोजक तथा बिहार पुलिसकर्मी मनोज कुमार राम, सारंगपुर पश्चिमी के मुखिया सुनील कुमार राय, अध्यापिका रंजना कुमारी के कुशल नेतृत्व व सहयोग से प्रतियोगिता स्पर्धा में प्रतिभागी अव्वल छात्रों के मध्यस्थ कलाई घड़ी, मेडल, शब्दकोश, अनुवाद की पुस्तक, लेखनी, लेखनी- पुस्तिका व सभी महापुरुषों का अनमोल चित्र आदि प्रदान कर तथा सम्मानित करते हुए बाबा साहब डॉ अंबेडकर के आदर्शों के पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया गया।
मौके पर डॉ. पूजा पासवान, मोना कुमारी, संजीव कुमार राम, विकास मित्र सुखलाल राम, चंद्रकांत मणि, कृष्ण प्रकाश, शिक्षक कामेश्वर पंडित, विनोद राय, शिक्षक अनिल ठाकुर, ललन राय, साहित्यकार प्रकाश राय सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।