महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। 2026 को थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया तथा महिलाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 108, 112, 102, 1076, 1930, 181 एवं 101—की उपयोगिता समझाते हुए इनके अधिक से अधिक प्रयोग की अपील की गई। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जागरूकता फैलाते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आपातकालीन सेवाओं का सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।