महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनपद में प्रसव के दौरान हुई लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत के हृदय विदारक मामले का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की ओर हाथ बढ़ाया है। सपा अध्यक्ष द्वारा भेजी गई 1 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने मृतका स्व. सोनी यादव के पति सुरेश यादव को उनके आवास पर जाकर सौंपा। सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा प्रहार
चेक सौंपने के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी हमेशा गरीब और पीड़ित की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं। यह घटना स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सिर्फ दिखावे की राजनीति करते हैं, जबकि हकीकत में सरकारी अस्पतालों और प्राइवेट नर्सिंग होम की मिलीभगत से मौत का खेल चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि महिला अस्पताल ने समय पर मरीज को भर्ती कर लिया होता, तो आज जच्चा और बच्चा दोनों जीवित होते। दोषी नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिले में अवैध रूप से संचालित ऐसे सभी प्राइवेट नर्सिंग होम की जांच कर उन्हें तत्काल बंद किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम और मां की जान न जाए।
ये रहे मौजूद महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी मौजूद रहे। हामिद जाफर मीसम (महासचिव) रक्षा राम यादव (अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष)
श्रीचंद यादव (उपाध्यक्ष)
श्रीमती लल्ली देवी, सुरेंद्र यादव (पूर्व चेयरमैन) बृजेश सिंह चौहान, दान बहादुर सिंह, बृजेश यादव, करन यादव, राजेश यादव, हरीश यादव आदि।