• भाजपा सरकार में परिषदीय विद्यालयों में तेजी से हुआ बदलाव- राममिलन यादव
• अप्रैल माह में शत प्रतिशत नामांकन शिक्षक कराएं पूर्ण- अर्जुन प्रसाद वर्मा
पौली। पौली विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बाजार पर ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव व खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर रैली को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में परिषदीय विद्यालयों में तेजी से बदलाव आया है। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ स्कूलों को मूलभूत संसाधनों से लैस कर गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिया जा रहा है। शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन लगन व निष्ठा से करें। यदि विद्यालय के विकास में मेरी आवश्यकता समझे तो हमारी मदद ले सकते है और मैं कम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं।
खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने परिषदीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं को विस्तार से बताते हुए शिक्षको से माह अप्रैल में ही शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित सिंह ने किया। खण्ड शिक्षाधिकारी श्री वर्मा ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओ को एलईडी बैन द्वारा बच्चों व अभिभावको को दिखाया गया।
रैली कार्यक्रम में ब्लाक मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष विपिन वर्मा, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद पांडेय, भोलेंद्र यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, रतिभान चौधरी, रुदल प्रसाद, मनीराम मौर्य, राकेश कुमार, संजीव कुमार, हरिराम यादव, दिलीप कुमार, हरिओम त्रिपाठी, मुबारक अली, विक्रम सिंह, राकेश, संतोष तिवारी, नरेंद्र कुमार, शिवकुमार मौर्य कुंदन यादव, अन्नू, रुबी सहित तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
Post Views: 11