मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने बढाया हौसला
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूमः अंक पत्र का वितरण
बस्ती। विकास क्षेत्र सल्टौआ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मझौआ बाबू में विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं अंक पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूधौली के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज सरकारी विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों से कही बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा देते है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान विनोद कुमार राजभर ने विद्यालय के विकाश में हर संभव योगदान देने की बात कही।
कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 व 8 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रताप नारायण चौधरी ने विद्यालय के वार्षिक योजना की रुपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन विजय प्रकाश चौधरी ने किया जबकि आभार ज्ञापन विद्यालय के सहायक अध्यापक अब्दुल कादिर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम भरत वर्मा, राम जीत चौधरी, प्रभाकर पटेल,सौरभ पद्माकर,अरुण कुमार शुक्ल,वेद प्रकाश चौधरी, राजेंद्र कुमार चौधरी,सुरेंद्र प्रसाद पटेल,अनूप कुमार शुक्ल और उर्मिला वर्मा के साथ तमाम अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।