लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा-बस्ती में प्रगति-पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा-बस्ती में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शत प्रतिशत अभिभावकों सहित छात्र-छात्राओं की उपास्थिति रहीं। सम्मेलन मैं शैक्षणिक सत्र 2025-26 का प्रगति-पत्र वितरण किया गया तथा अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शील्ड व मेडल को पाकर अभिभावक सहित मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
प्रगति-पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने दीप प्रज्वलन सरस्वती की पावन प्रतिमा एवं विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन- अर्चन करके किया।
समारोह के दौरान प्रबंधक प्रबंधक महोदय ने अपने प्रेरक एवं सारगर्भित संबोधन से सर्वप्रथम परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के वाले मेधावियों को शुभकामनाएँ देते देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने के परीक्षा में उत्कृष्ट अंक का प्रदर्शन छात्रों-अभिभावकों एवं शिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। बच्चों की सफलता की असली कुंजी उनका परिश्रम है। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि यह अवसर बच्चों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि वर्ष भर की कठिन तपस्या के बाद यह दिन उन्हें देखने को मिला है।
*कक्षा प्लेवे से कक्षा ग्यारहवीं तक अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में:*
* प्लेवे में आयरा श्रीवास्तव, हृदयांश श्रीवास्तव, श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान एवं उदय कुमार द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* नर्सरी A,B,C में क्रमशः अद्विता गुप्ता, कुशल राठौर, प्रिशा, रुद्र शुक्ल, श्रेयांश श्रीवास्तव, श्रुति पाण्डेय, अनन्या यादव, आराध्या मिश्रा, श्रीशा मौर्या, तृषा पाण्डेय, विराज सिंह, आर्या सिंह, शिवांश त्रिपाठी ने प्रथम तथा अक्षिता सिंह, अथर्व उपाध्याय, कृष्णा जायसवाल, प्रशांत यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* L.K.G. – A, B, C, में आयुषमान ठाकुर, समीक्षा चौधरी, अंश, अथर्व मौर्या, अथर्व मिश्रा, लक्ष्यराज आनंद, रेयांश श्रीवास्तव तथा आयुषमान सिंह, कविशा श्रीवास्तव, दर्शनी अग्रहरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* U.K.G. – A, B, C, D में क्रमशः अनवी बरनवाल, तेजस सिंह, अयांश द्विवेदी, समीक्षा, वैद्यनाथ त्रिपाठी ने प्रथम स्थान तथा स्वस्तिका सिंह, आराध्या सिंह, अक्षत मिश्रा, श्रावानिका सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-1-A, B, C, D में हार्दिक उपाध्याय, वैभव मिश्रा, वेदिका ने प्रथम स्थान एवं अथर्व मिश्रा, ओजस, वैभव वेदांत श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा–2-A, B, C, क्रमश: सगुन पाण्डेय, अखिल दीप्ति मिश्रा, सरिस समरपाल ने प्रथम एवं अदिति चौधरी, सात्विक द्विवेदी, अर्श प्रजापति, अपेक्षा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा -3 – A, B, C, D मैं क्रमशः अद्विक सिंह, अद्विका श्रीवास्तव अभिनंदन सिंह, अनिका, अद्विक द्विवेदी ने प्रथम स्थान तथा विदिता, प्रभाकर, अनुपम पाण्डेय, अर्पित चौधरी, अनवी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-4 A, B, C, D में क्रमशः काव्या पाण्डेय, सार्थक सिंह, रुद्रांश सिंह, सुहानी ने प्रथम स्थान एवं रुद्र प्रताप, पूर्वी श्रीवास्तव, यशी सिंह, अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-5 A B,C,D में अन्वी सिंह, अयांश सिंह, अर्पिता चौधरी, नव्या श्रीवास्तव ने प्रथम तथा आरोही वर्मा, प्रदीप्ति वर्मा, विराट सिंह, तृजल यश पटेल, आराध्या कसौधन, ऋद्धिशा अस्थाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-6 A, B, C में क्रमशः. शांभवी गोस्वामी, अनुष्का सिंह, आराध्या यादव ने प्रथम तथा अनन्या मिश्रा, शाश्वत धर द्विवेदी, आन्या यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-7 A, B, C, D में क्रमशः अंश प्रजापति, पंखुड़ी, लक्ष्य, शाश्वत सिंह ने प्रथम तथा आराध्या मिश्रा, वंश कसौधन, सुमित गुप्त, राशि श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-8 – A, B, C, D में क्रमशः सानवी चौधरी, अनुष्का यादव, शशि सिंह, श्रुति वर्मा ने प्रथम स्थान एवं काव्या श्रीवास्तव, अधीरा, अन्वेषा, हर्षिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-9. A, B, C, D में क्रमशः अपर्णा सिंह, सगुन, रिद्धेश, आराध्या ने प्रथम स्थान एवं बैष्णवी, स्वर्णिमा, इशांत, सलूमी अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* कक्षा-11. गणित वर्ग में ऐंजल, संकल्प त्रिपाठी ने प्रथम स्थान एवं अन्वित, अंशिका ने द्वितीय स्थान किया।
* विज्ञान वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम तथा अर्पित गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* मानविकी में श्रेया पाठक ने प्रथम तथा आराध्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
* वाणिज्य संकाय में खुशी वर्मा ने प्रथम एवं आँचल गौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गोष्ठी का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या जी के संबोधन से हुआ, उन्होंने अपने संबोधन में सर्वप्रथम उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उपास्थित सभी अभिभावकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होने ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य जीवन का मुख्य उद्देश्य कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करना नहीं बल्कि अपने परिवार, समाज एवं देश के लिए कुछ करना है। किसी कारणवश जो भी बच्चे इसमें शामिल नहीं हो पाए वे अगली परीक्षा में इस स्थान को पाने के लिए प्रयासरत रहें। इस अवसर पर निष्ठा पाण्डेय, अर्पिता सिंह, तन्मय पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, प्रीति अस्थाना, मधु सिंह, श्रद्धा सिंह समन्वको सहित शिक्षक -शिक्षिकाएँ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी मौजूद रहे। मधु सिंह एवं साक्षी गुप्ता ने कुशलता पूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया।