जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजबाबू ने जिला कारागार बस्ती में अल्पवयस्क बन्दियों के बारे में ली जानकारी 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजबाबू ने जिला कारागार बस्ती में अल्पवयस्क बन्दियों के बारे में ली जानकारी

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राजबाबू ने जिला कारागार बस्ती में अल्पवयस्क बन्दियों के बारे में पूछताछ करके जानकारी प्राप्त किया। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर औचक पहुंचकर श्री राजबाबू ने जिला कारागार बस्ती में निरूद्ध अभियुक्त रामप्रकाश, मोहम्मद आलम, सिकन्दर, मुजीब अहमद, सचिन गौतम, आकाश चौहान से उनकी जन्मतिथि के बारे में पूछताछ किया उन्होने बन्दियों से कहा कि यदि वे अठारह वर्ष से कम है, तो वे सक्षम न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके किशोर अपचारी घोषित हो सकते है। चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया अल्पवयस्क दिखने वाले बच्चो से कहा कि वे अपने अभिभावको से अपने जन्मतिथि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर ले, यदि घटना के समय उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, तो वे किशोर अपचारी घोषित किये जाने योग्य है, तथा वे अपना आवेदन सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते है, इस अवसर पर जेलर व डिप्टी जेलर मौजूद थे।