एक रक्तदान माँ के नाम” अभियान में 25 ने किया रक्तदान
अंगवस्त्र, पौध देकर सम्मानित किये गये रक्तदाता
बस्ती। शनिवार को सुनीता देवी सेवा संस्थान द्वारा “एक रक्तदान माँ के नाम” अभियान की कड़ी में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल चौराहे के निकट किया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अधिक से अधिक रक्त संग्रह करना रहा।
संस्थान के शिवशंकर गुप्ता, मोहन्ती गुप्ता, विशाल गुप्ता, शिवानी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।शिविर के आयोजन में चिकित्सा टीम का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से विकास गुप्ता, पल्लव श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, अभिषेक वर्मा, राजकुमार पाण्डेय, रोहन तिवारी, हर्ष कसौधन, वैष्णव पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, जावेद अहमद, राहुल कुमार गुप्ता, संजू गुप्ता, शिवानी गुप्ता के साथ ही कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया।
बस्ती चेरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, मुकेश गौतम, विजय शुक्ल, जितेन्द्र आदि ने योगदान दिया।