गंगा नहाने गए में 7 बच्चे डूबे, चार की मौत  चारों के शव बरामद तीन बचाये गए

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना में तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,जबकि चार बच्चे गंगा की तेज धारा में समा गए। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने चारों के शव बरामद कर लिए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिग्विजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से सभी बच्चे डूबने लगे।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और मोहित, दिव्यांशु व अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ गंगा की लहरों में बह गए।
हादसे के चश्मदीद ने बताया कि गांव के कुछ लड़के स्नान करने पहुंचे थे। सभी एक साथ नहा रहे थे। इसी बीच कान्हा और निहाल डूबने लगे। सभी उन्हें बचाने उनकी तरफ गए और डूबते चले गए। स्नान करने के लिए अमन के साथ निहाल, कुणाल, छोटे, दीशू, मोहित, दिवांशु, दीपक, कान्हा पहुंचे थे। घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर मांडा प्रभारी थाना इंस्पेक्टर माधव प्रसाद त्रिपाठी और भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तला