प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में दिलाई गई शपथ, परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे
बस्ती। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में दिलाई गई शपथ, परवाह करेंगे, सुरक्षित रहेंगे, सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के अगुवाई में यह शपथ दिलाई गई और कार्यशाला के प्रतिभागियों से अपील की गई कि सभी लोग इस बात को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें, उल्लेखनीय है कि इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला आयोजित है, कार्यशाला में आयुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग डॉ किंजल सिंह ने कहा कि कार्यशाला में बताई गई जानकारियों को जनपद स्तर पर साझा करने की जरूरत है और हमें विश्वास है कि आप लोग ऐसा जरूर करेंगे, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला के दूसरे दिन यातायात नियमों, फिंगर प्रिंट, सीपीआर, यातायात चिन्हों की जानकारी, पालन, सड़क दुर्घटनाओं के कारण निवारण आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जनपद बस्ती से लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट मंगलेश अग्रहरि, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नन्दिनी, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड गरिमा मौजूद रही, प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविन्दर कौर सोखी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त पूनम संधू, राकेश कुमार सैनी, कमलेश द्विवेदी, राजेश कुमार प्रजापति, मयंक शर्मा, शिव प्रताप सिंह, सुन्दरम शुक्ला, शैलेश कुमार, बृजेश कुमार, मोहित कुमार, नेहा, कविता पाण्डेय, प्रीति आदि की सहभागिता रही।