करोड़ों की लागत से होगा क्षेत्र पंचायत बाबागंज का विकास चौमुखी विकास – अक्षय प्रताप सिंह

करोड़ों की लागत से होगा क्षेत्र पंचायत बाबागंज का विकास

चौमुखी विकास – अक्षय प्रताप सिंह,

बाबागंज, बाबागंज ब्लॉक में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत बाबागंज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ के कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास ही जनसत्ता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ग्राम सभा नहीं है जहां पिछले 8-10 वर्षों में क्षेत्र पंचायत, विधायक या एमएलसी निधि से विकास कार्य न हुए हों। साथ ही उन्होंने मुरैनी से राय काशीपुर मार्ग के बीच बकुलाही नदी पर 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण जल्द शुरू होने की जानकारी दी।

गोपाल भैया ने कहा कि कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को जो सम्मान मिलता है, वह प्रदेश में कहीं और नहीं मिलता। प्रत्येक क्षेत्र पंचायत को हर वर्ष विकास कार्यों के लिए बजट दिया जाता है, जो माननीय राजा भैया की सोच का परिणाम है।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि जनसत्ता पार्टी द्वारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हीरागंज रजबहा का निर्माण 24 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग से सड़क निर्माण में आने वाले कुलाबों की गणना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जीबी जी ,राम जी राम जी और क्षेत्र पंचायत के लिए 14 करोड रुपए का करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख क्षेत्र पंचायत मालती देवी ने की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर यादव, डॉ. के.एन. ओझा, प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज, राजू यादव, रोहित सिंह, बबलू पांडे, कुंवर मोहित सिंह, बब्बू शुक्ला, विनोद यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, राहुल सरोज, डाक्टर सहबान,पप्पू, पंकज यादव , संजय सिंह,राजू यादव जिला पंचायत सदस्य, विजय पटेल, राकेश सरोज, दशरथ पटेल, अरविंद सरोज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह द्वारा किया गया।।