सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम प्रवेश परीक्षा संपन्न, सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रथम प्रवेश परीक्षा संपन्न, सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा

 

नए सत्र 2026-27 के लिए उत्साह, पारदर्शिता और अनुशासन के बीच हुई परीक्षा

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए प्रथम प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में संपन्न इस परीक्षा में जिले भर से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने भविष्य को संवारने के लिए किस्मत आजमाई।

 

परीक्षा के दौरान विद्यालय की निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षार्थियों को शांत और अनुकूल वातावरण प्राप्त हो।

 

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा, जिसके बाद सफल छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 2 अप्रैल से प्रारंभ होंगी।

प्रवेश परीक्षा को लेकर अभिभावकों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक माहौल के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।