छात्र रुद्र पांडेय ने विगत 03 वर्षों से टॉपर रहकर विद्यालय व परिवार का नाम किया रोशन।

छात्र रुद्र पांडेय ने विगत 03 वर्षों से टॉपर रहकर विद्यालय व परिवार का नाम किया रोशन।

 

 

जितेन्द्र पाठक

 

संत कबीर नगर नाथनगर ब्लाक के महुली थाना क्षेत्र के चैनपुरवा निवासी लक्ष्मी होटल के मैनेजर नंदन पांडेय के भतीजे रुद्र पांडेय ने जनपद के सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत रहकर कक्षा पांचवी की परीक्षा में विद्यालय एवं जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रतिभा के धनी रुद्र पांडेय ने अपने लगन व निरंतर कुछ नया सीखने का उत्साह की बदौलत न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि अपने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि सूर्या इंटरनेशनल स्कूल का छात्र रुद्र पांडेय अपने विद्यालय एवं जनपद में विगत तीन वर्षों से निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बच्चे ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्कूल के सभी टीचर्स और अपने परिवार को दिया है।

रुद्र पांडेय की मेहनत, लगनशीलता एवं इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सूर्या ग्रुप के एमडी उदय प्रताप चतुर्वेदी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मार्कशीट और एक ऑटोमेटिक साइकिल देकर सम्मानित किया।